Bike Ke Liye Loan Kaise Milega | मोटरसाइकिल के लिए लोन कैसे मिलेगा?

Bike Ke Liye Loan Kaise Milega: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में बाइक लेना कोई भी कठिन कार्य नहीं है लेकिन आप यह भी जानते होंगे कि रकम (Cash) में बाइक लेना कितना कठिन काम हो जाता है अगर आप बाइक लेने जाते हैं तो आपको बाइक 80 हजार से लेकर 1 लाख तक के बीच में मिलेगी अगर वही आप स्पोर्ट बाइक (Sports Bike) खरीदने जाते हैं तो आपको स्पोर्ट बाइक 1.5 लाख से 3 लाख तक की मिलती है इतने सारे रुपए एक साथ देने में आपका दिल भी दुखता है इसी को देखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आप बाइक खरीदने के लिए लोन कैसे ले सकते हैं और बाइक किस्तों पर कैसे निकलवा सकते हैं।

भारत में पढ़ते हुए मध्यम वर्ग के लोगों के लिए दो पहिया वाहन खरीदना जीवन में एक मील का पत्थर साबित होता है यह कहना गलत नहीं है कि आर्थिक तंगी के कारण मध्यम वर्ग का व्यक्ति बाइक खरीदने में अब सक्षम नहीं रहा है क्योंकि बाई के इतनी महंगी हो गई है जिसके लिए मध्यम वर्ग के लोगों को लोन लेना पड़ता है अगर आप भी लोन पर बाइक निकलवाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बाइक खरीदने के लिए लोन कैसे ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- किस्तों पर बाइक खरीदने का आसान तरीका

Bike Ke Liye Loan Kaise Milega – पात्रता मानदंड

अगर आप भी बाइक के लिए लोन लेना चाहते हैं और आप सोच रहे हैं कि बाइक लोन लेने के लिए कैसे आवेदन करें? और इसके लिए क्या पात्रता है तो आज हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताएंगे की बाइक के लिए लोन लेने के लिए क्या पात्रता है।

  • आप भारत के मूल निवासी होने चाहिए।
  • टू व्हीलर लोन लेने के लिए आपकी कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अगर आप नौकरी नौकरी करते हैं और बाइक के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आप वर्तमान कंपनी में कम से कम 1 साल से काम कर रहे हो।
  • अगर आप स्व-व्यवसाई हैं तो आपको 1 साल की आयकर रिटर्न जमा करवानी होगी।
  • अगर आपका क्रेडिट स्कोर /सिविल स्कोर अच्छा होगा तो आपको आसानी से कम ब्याज दर पर बाइक के लिए लोन मिल जाएगा।
  • बाइक लोन लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जिनमें से पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि होने चाहिए।
  • अब जिस भी कंपनी की बाइक खरीदना चाहते हैं तो आप उस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लोन पात्रता की जांच कर सकते हैं।

Bike Ke Liye Loan Kaise Milega – जरूरी दस्तावेज

Bike Ke Liye Loan Kaise Milega अगर आप भी दो पहिया वाहन के लिए लोन प्राप्त करना चाहते हैं और लोन पर दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जिसके बारे में हम आपको नीचे बताएंगे।

  • सही प्रकार से भरा हुआ टू व्हीलर लोन एप्लीकेशन फॉर्म जो आपको शोरूम से ही मिलेगा।
  • पहचान के लिए :- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि या अन्य कोई दस्तावेज.
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कैंसिल चेक या बैंक की पासबुक

नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दस्तावेज

  • 3 महीने की सैलरी स्लिप
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट

स्व-व्यवसाई (Self Employed) लिए जरूरी दस्तावेज

  • 1 साल की इनकम टैक्स रिटर्न
  • 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
  • आपकी व्यक्तिगत प्रोफाइल के आधार पर कुछ ज्यादा दस्तावेजों का भी अनुरोध किया जा सकता है
  • आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों की समीक्षा शोरूम के अधिकारियों द्वारा की जाती है।

बाइक लोन लेने के लिए अप्लाई कैसे करें?

अगर आप भी किस्तों पर टू व्हीलर बाइक लेना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको उस शोरूम में जाना होगा जिस कंपनी की आप बाइक लेना चाहते हैं शोरूम के कर्मचारी आपको अच्छे से बताएंगे कि आप कैसे लोन पर बाइक खरीद सकते हैं आपको विस्तार पूर्वक बाइक की किस्ते और बाइक पर लगने वाले ब्याज दरों के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे अगर आपको वैसे भी जानकारी आप के हिसाब से सही लगती है तो आप तुरंत डाउन पेमेंट करके अपनी बाइक निकाल सकते हैं।

सारांश

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको बताया है कि आप कैसे बाइक के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं ऊपर बताई गई पूरी प्रक्रिया के अनुसार आप आसानी से बाइक लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और किस्तों पर बाइक निकलवा सकते हैं।

दोस्तों, आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट बेहद पसंद आई होगी इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment